बगहा में कार ने बाइक में मारी ठोकर, महिला की मौके पर मौत
बगहा, अगस्त 29 -- बगहा। बगहा-बेतिया मुख्य सड़क पर बसवरिया चौक के पास शनिवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार नवलपुर थाने के उपेंद्र चौरसिया की पत्नी प्रमिला देवी (35) की मौत हो गई। बाइक चला रहा महिला का रिश्तेदार युवक चौतरवा थाने के भठिया के नुखलाल चौसरिया का पुत्र अखिलेश चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की गोद में बैठा उसका पांच वर्ष का पुत्र रौशन कुमार हादसे में बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया। डॉ. आशीष कुमार जायसवाल ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे युवक व महिला के पुत्र रौशन कुमार का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला अपने किसी बीमार रिश्तेदार को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.