नगर प्रतिनिधि, सितम्बर 2 -- बिहार के पश्चिम चंपारण में बगहा पुलिस जिले की भैरोगंज पंचायत के उप मुखिया कपरधिका वार्ड-9 के अशोक दास (40) और वार्ड सदस्य लक्ष्मीपुर वार्ड-6 के राधेश्याम राम (38) पर अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग की। वार्ड सदस्य के साथ उप मुखिया बुधवार की देर शाम अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए। गोली लगने से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 मोबाइल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों की मदद से दोनों को बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उन्हें बेतिया स्थित जीएमसीएच रेफर कर दिया।दोनों को लगी दो-दो गोलियां अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि दोनों को दो-दो गोलियां लगी हैं। वार्ड सदस्य को ...