बगहा, जून 27 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। रविवार से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होगी। इसको लेकर अनुमंडल से सभी पीएचसी की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। बगहा दी पीएचसी में अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के करीब 75 हजार बच्चों को पोलियोरोधी वैक्सीन की दो बूंद पिलाई जाएगी। अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्वास्थ्य विभाग ने इसे सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर डा.के.बी.एन. सिंह ने शनिवार को बताया कि अभियान को लेकर पीएचसी की स्तर से माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान टीकाकर्मी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगे। अभियान के दौरान एक भी बच्चा छूटे नहीं, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान की ...