बगहा, जून 17 -- बगहा,नगर प्रतिनिधि। पीएचसी बगहा दो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की कार्यशैली एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की जांच कराई जाएगी। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सिविल सर्जन को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार जिला परिषद अध्यक्ष निर्भय महतो सहित हरनाटांड़ क्षेत्र के एक समाजसेवी द्वारा परिवाद दायर कर पीएचसी बगहा दो में विभिन्न स्तरों पर अनियमितताओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का आरोप लगाया गया था। शिकायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित टीकाकरण कार्यक्रम और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के समुचित संचालन नहीं होने की बात कही गई थी। यह भी पढ़ें- बगहा दो पीएचसी प्रभारी के कार्यशैली की होगी जांच विगत दिनों क्षेत्र के विभिन्न ह...