बगहा, मार्च 26 -- ठकराहा (प.चं.)। पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति अगले कई दिनों तक बाधित रहने की अफवाह ने गुरुवार को सीमावर्ती इलाकों में हलचल पैदा कर दी है। अफवाह के कारण ठकराहा समेत उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में स्थित पेट्रोल पंपों पर गुरुवार को उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जो देर शाम तक जारी रहीं। भीड़ के कारण कई बार पंपों पर भगदड़ जैसी स्थिति भी बनी। यूपी के भरोसे चार प्रखंड, घंटों कतार में खड़े रहे लोगबगहा के पिपरासी, ठकराहा, मधुबनी और भितहा प्रखंड के लोग पेट्रोलियम पदार्थों के लिए मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश पर निर्भर हैं। इन चारों प्रखंडों के अधिकांश पेट्रोल पंप यूपी में कम रेट होने के कारण पहले ही बंद हो चुके हैं। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार, किसान और आम लोग तेज धूप...