बगहा, फरवरी 26 -- बगहा की लक्ष्मी खत्री को सीएम ने किया सम्मानित बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा की समाजसेवी लक्ष्मी खत्री को सीएम नीतीश कुमार ने सम्मानित किया। मंगलवार को बीएमपी-5 स्थित मिथिलेश स्टेडियम में सामूहिक परेड सह वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र व 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पुलिस सहयोग और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के विरुद्ध बेहतर कार्य के लिए दिया गया है। लक्ष्मी खत्री ने बताया कि समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए राज्यभर से 12 लोगों का चयन किया गया था। इसमें एक मात्र महिला मैं थी। मैं वर्ष 1994 से समाज सेवा में सक्रिय हूं। हाल के वर्षों में पटखौली, वाल्मीकिनगर, नौरंगिया थाना क्षेत्र व बगहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस और विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर सैकड़ों बच्चों को ह्य...