बगहा, फरवरी 23 -- बगहा। शहर के प्रमुख रेल ओवर ब्रिज पर लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आमजन में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शाम ढलते ही पुल पर घना अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों, दोपहिया चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है, खासकर रात के समय स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है। नियमित रूप से इस मार्ग का उपयोग करने वाले नागरिकों ने बताया कि पुल पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है जिस कारण अंधेरा रहता हैं। इससे वाहन चालकों को सामने से आ रहे यातायात का अंदाजा लगाने में कठिनाई होती है। बरसात या कोहरे के दौरान जोखिम और बढ़ जाता है। व्यापारियों और छात्रों ने भी समस्या पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यह पुल शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां देर रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.