गंगापार, मार्च 22 -- घूरपुर प्रीमियर लीग का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। फाइनल घूरपुर स्पोर्टिंग क्लब और बगबना स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बगबना की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी निर्धारित सोलह ओवर में 126 रन का लक्ष्य घूरपुर टीम के सामने रखा। घूरपुर की टीम ने बारह ओवर में ही बगबना के लक्ष्य को पार करते हुए लीग अपने कब्जे में कर लिया। विजेता और पविजेता टीम को ग्राम प्रधान सीमा जायसवाल ने पुरस्कार दिया। मैन ऑफ द मैच लकी को दिया गया मैन ऑफ द सीरीज सोनू को दिया गया। इस मौके पर अतुल यादव, अश्विनी तिवारी, जावेद अख्तर, शिवा, हर्षित सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...