बोकारो, जून 6 -- कसमार प्रखंड के बगदा स्थित तपोभूमि परिसर में तपोभूमि एवं पतंजलि योग समिति, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर शुक्रवार को शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन बगदा मुखिया गीता देवी, सेवानिवृत्त शिक्षक गिरधारी महतो, समाजसेवी सिद्धेश्वर प्रजापति, डॉ मुकेश कुमार वर्मा, पूर्व मुखिया विष्णुचरण महतो, तपोभूमि के संचालक कृष्णकिशोर नायक, पतंजलि योग समिति के जिला महामंत्री गौरीशंकर सिंह, महिला पतंजलि योग समिति की जिला महामंत्री जया सिंह एवं संरक्षक दयाराम परमार ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में गौरीशंकर सिंह, जया सिंह एवं दयाराम परमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय निःशुल्क य...