रांची, जून 26 -- ठाकुरगांव,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गए। बुढ़मू थाना क्षेत्र के बाड़े गांव निवासी नारायण सिंह अपनी पत्नी प्रिया कुमारी और दो बच्चों के साथ पतरातू थाना क्षेत्र के साकुल गांव बीमार सास को देखने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दंपती के शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जबकि घायल बच्चों 7 वर्षीया आराध्या कुमारी और 4 वर्षीय आयांश कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क का हाल ही में पुनर्निर्माण हुआ है, लेकिन घाटी की ओर सुरक्षा रेलिंग नहीं लगाई गई। उनका कहना है कि निर्माण के दौरान रेलिंग लगान...