बोकारो, मई 20 -- कसमार प्रखंड के बगदा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मंगलवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधवलाल सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा तथा आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की वक्ताओं ने स्वर्गीय सिंह के राजनीतिक जीवन और क्षेत्रीय विकास में उनके योगदान को याद किया। समाजसेवी सिद्धेश्वर प्रजापति ने कहा कि विद्यालय को उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दर्जा दिलाने में माधवलाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी, जिससे हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिला। सिद्धेश्वर प्रजापति ने कहा कि माधवलाल सिंह का इस क्षेत्र से विशेष जुड़ाव था और उनकी सादगी व जनसेवा की भावना हमेशा प्रेरित करती रहेगी। यह भी पढ़ें- दिवंगत पूर्व प्रधानाचार्य क...