देवघर, जून 23 -- सारठ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत बगडबरा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर से काउंटर केस दर्ज कराया गया है। एक पक्ष के सिकंदर अंसारी ने जिक्र किया है कि पड़ोसी के दरवाजे पर खड़ा था, उसी दौरान गांव के ही दिलखुश अंसारी, रहीम अंसारी व पत्नी द्वारा अनावश्यक गाली-ग्लौज की जाने लगी। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा मारपीट कर जेब में रखे 2000 रुपए की छिनतई कर ली गयी है। वहीं दूसरे पक्ष के दिलखुश अंसारी ने कहा कि वह बाहर था, उसी दौरान फोन से जानकारी मिली कि सिकंदर अंसारी व पुत्र अमानत अंसारी सहित हसन अंसारी द्वारा माता-पिता को गाली-ग्लौज की जा रही है। घर पहुचंते ही आरोपियों द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया व जेब में रखे 1500 रुपए नकद समेत चांदी की ब्रेसलेट छीन ली गयी। पुलिस दोनों पक्षों...