गंगापार, फरवरी 18 -- मनापुर उर्फ बगई कला गांव में बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन ग्राम प्रधान प्रताप बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। चौपाल में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य, आधार व खतौनी से संबंधित गलतियों को बड़ी संख्या में दूर कराया गया। किसान चौपाल की जानकारी होने पर किसानों ने पहुंचकर किसान सम्मान निधि का ऑनलाइन आवेदन भी कराया। इस मौके पर सीएससी के लोग भी मौजूद रहे। उनके द्वारा किसानों की समस्याओं को मौके पर ही दूर करने का प्रयास किया गया। चौपाल में मौजूद तहसीलदार फूलपुर सुरेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि चौपाल के माध्यम से किसानों को कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। वह यहां पर आकर अपनी सभी समस्याओं का निवारण करा सकते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा किसान चौपाल के माध्यम से इस कार्य को पूरी गंभीरता के साथ किसान हित में कराया जा रहा है। इस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.