पीलीभीत, मार्च 1 -- पीलीभीत। शहर के पास बख्शपुर गांव में एक मकान के पास एक साथ दो तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो वायरल हुआ है। इसकी जानकारी वन एव वन्यजीव प्रभाग को दी गई है। क्षेत्रीय लोगों को अलर्ट कर निगरानी कराई जा रही है। मामला शनिवार की रात का बताया गया है। यहां शहर से सटे गांव बख्शपुर में रात के वक्त कुछ कुत्तों के अचानक भौंकने की आवाजें आई तो गांव के महेश मौर्या के परिजनों ने घर के बाहर झांक कर देखने की कोशिश की। बताया गया है कि चाहरदीवारी में तेंदुआ यहां वहां आ जा रहा था। कुछ ही देर में पास में ही दूसरा तेंदुआ भी चहलकदमी करते हुए देखा गया। यह नजारा देख कर परिजन सहम गए और घर के गले कैमरों को चेक किया। इसमें भी तेंदुओ की बारी बारी से आने जाने की गतिविधियां कैद मिली। अचानक दहशत में आ गए ग्रामीणों व परिजनों ने वन एवं वन्यजीव प्रभाग को सू...