पटना, नवम्बर 4 -- सालिमपुर थाना क्षेत्र के मंझौली में सोमवार को पुलिस ने हथियार तस्करी में संलिप्त पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। उनके घर से चार कट्टा बरामद हुआ है। गिरफ्तार तस्कर अरुण सिंह और उनका पुत्र सिंटू कुमार है। दोनों कुछ दिनों से हथियारों की खरीद बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि चुनाव में गड़बड़ी के इरादे से कुछ लोग हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। इसके बाद टीम गठित कर मंझौली गांव में अरुण सिंह के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान उनके घर से चार कट्टा बरामद हुए। इसके बाद उन्हें और उनके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। नेऊरा में तीन बंदूक और राइफल बरामद बिहटा। नेऊरा थाना क्षेत्र के बेला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर तीन बंदूक और एक राइफल जब्त किय...