शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- शाहजहांपुर। पूर्व मानसून तैनाती के तहत हनुमतधाम आश्रय भवन में तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 8वीं वाहिनी की टीम ने शुक्रवार को ददरौल ब्लॉक के ग्राम बख्तियारपुर में आपदा प्रबंधन एवं जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को आपदा के समय त्वरित, प्रभावी और सुरक्षित ढंग से राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रक्तस्राव रोकने, हड्डी टूटने पर सहारा देने की विधि, हृदय एवं श्वसन पुनर्जीवन (सीपीआर), श्वासनली में अवरोध होने पर राहत देने की तकनीक, आपातकालीन एवं सामान्य निकासी की प्रक्रिया तथा बाढ़ के दौरान उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी बचाव उपकरण त...