पटना, फरवरी 9 -- पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल ने गंगा नदी पर बन रहे बख्तियारपुर (करजान) ताजपुर (समस्तीपुर) पुल के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। परियोजना के नवीनतम भौतिक प्रगति को संतोषजनक पाया गया। सचिव ने परियोजना के शेष कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। यह परियोजना एनएच -31 पटना को एनएच -28 समस्तीपुर से जोड़ेगा। इसके बनने से उत्तर एवं दक्षिण बिहार के बीच बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी। महात्मा गांधी सेतु पर यातायात का बोझ कम होगा। इसकी लम्बाई 51.26 किलोमीटर है, जिसमें गंगा नदी पर पुल की लम्बाई 5.51 किलोमीटर एवं पहुंच पथ की लम्बाई 45.75 किलोमीटर है। फाउंडेशन में 46 में से 45 का काम पूरा हो गया है। सचिव ने सुल्तानगंज-अगुवानी घाट गंगा पुल परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की। यह परियोजना भागलपुर एवं खगड़िया को जोड़ेगा। आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.