पटना, मार्च 21 -- बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने नवल महतो (40) को गोली मारकर जख्मी कर दिया। अपराधियों ने उन्हें दो गोलियां मारीं। परिजनों ने आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घटना के पीछे पड़ोसी से पुरानी रंजिश बताया जाता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नवल महतो बाइक से घर लौट रहे थे, तभी घर से करीब सौ मीटर पहले घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेरकर दो गोलियां मारकर फरार हो गए। इधर गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल नवल महतो को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया है। नवल महतो पूर्व में शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। उसका आपराधिक इतिहास पुलिस खंग...