बखोरापुर में यात्री शेड का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली सुविधा
आरा, जून 6 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के बखोरापुर गांव में यात्रियों की सुविधा के लिए निर्मित यात्री शेड का उद्घाटन रविवार को बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यात्री शेड के निर्माण से गांव के लोगों, राहगीरों और सार्वजनिक परिवहन का इंतजार करने वाले यात्रियों को धूप, बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। समारोह में मुख्य रूप से शत्रुघ्न सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह, डब्लू सिंह, राजू सिंह, बच्चा सिंह, अखिलेश सिंह, उज्ज्वल सिंह और संपत सिंह मौजूद रहे। अंत में ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। यह भी पढ़ें- बखोरापुर में यात्री शेड का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली सुविधा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.