संतकबीरनगर, फरवरी 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बखिरा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही सुविधा है। जबकि आस पास के दर्जनों गांवों के लोग भी इलाज के लिए कस्बे में आते हैं। एक लाख से ऊपर की आबादी का इलाज पीएचसी के भरोसे है। साथ ही आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। इनका भी इमरजेंसी में इलाज करना पड़ता है। इसके अलावा कुत्ता, बंदर, सियार, बिल्ली व अन्य जानवर से प्रभावित लोग भी इलाज कराने व इंजेक्शन लगवाने के लिए भटकते रहते हैं। ऐसे में यहां स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाए जाने की वर्षों से मांग की जा रही है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विस्तार करते हुए यहां की स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएं, जिससे कि इस क्षेत्र के लोगों को...