बखिरा झील बनेगा पूर्वांचल का बड़ा इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन
संतकबीरनगर, अगस्त 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के ऐतिहासिक बखिरा झील को अंतरराष्ट्रीय स्तर के इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन ने 28 करोड़ 19 लाख रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेज दी है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही बखिरा झील का कायाकल्प शुरू होगा। इससे जिले को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय व युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
बखिरा झील का महत्व संतकबीर दास की महापरिनिर्वाण स्थली मगहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित बखिरा झील वर्ष 1990 से पक्षी विहार तथा 29 जून 2021 से अंतरराष्ट्रीय महत्व की रामसर साइट है। वर्षों से इसके विकास की मांग उठती रही, लेकिन यह परियोजना अमल में नहीं आ सकी। मुख्यमंत्री योगी आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.