संतकबीरनगर, फरवरी 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बखिरा को नगर पंचायत बनने के चार साल बाद भी अभी तक एक अदद सार्वजनिक शौचालय नहीं बन सका है। जबकि विकास के नाम पर तमाम योजनाओं में करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन जरूरी व बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं। नगर के मुख्य चौराहों में किसी पर भी एक अदद सार्वजनिक शौचालय तक नहीं बन सका है। बखिरा कस्बे में गांव देहात समेत बाहरी लोगों का आना-जाना रहता है। टैक्सी स्टैण्ड, सहजनवां तिराहा, इंटर कालेज चौराहा, भंगेश्वर नाथ, अमरडोभा, लेडुआ महुआ, रसूलाबाद समेत मंगल बाजार शनिचरा बाजार समेत अन्य भीड़ भाड़ वाले जगहों पर सार्वजनिक शौचालय नहीं बन सका है। हालांकि कस्बे में विगत वर्षों में करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क, लाइट, नाली का इंतजाम किया गया, लेकिन एक अदद सार्वजनिक शौचालय नही बन सका। रोजम...