बेगुसराय, मई 27 -- बखरी, निज संवाददाता। नगर इलाके के महुआरी स्थित प्रस्तावित सिविल कोर्ट की भूमि का बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल कार्यालय से सटे क्षेत्र में न्यायिक अधिकारियों के आवासीय भवन निर्माण के लिए चिन्हित स्थल का भी जायजा लिया। यह भी पढ़ें- बखरी सिविल कोर्ट की भूमि का जिला जज ने किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान चर्चा निरीक्षण के दौरान न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रस्तावित सिविल कोर्ट भवन निर्माण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने भूमि की वर्तमान स्थिति, कोर्ट परिसर तक पहुंच मार्ग में संभावित बाधाओं तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही निर्माण कार्य को सुगम एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया...