बेगुसराय, मार्च 6 -- बखरी। आगामी 14 मार्च को होने वाली लोक अदालत को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के पेशकार आर्यन कुमार ने बताया कि लोक अदालत सुबह 10 बजे से लगायी जाएगी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में सुलहनीय दीवानी एवं आपराधिक मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा ताकि लंबित मामलों का त्वरित समाधान संभव हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...