बेगुसराय, मार्च 6 -- बखरी,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बेचे जा रहे नशीले कोडीन युक्त कफ सिरप के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में कुछ लोग अवैध तरीके से कोडीन युक्त कफ सिरप का भंडारण कर बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बखरी-सुग्गा रोड स्थित काली मंदिर के सामने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 100 एमएल की कुल 70 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद सिरप का उपयोग नशीले पदार्थ के रूप में किया जाता है और इसकी अवैध बिक्री युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में संलिप्त लोगों की पहचान की ज...