बेगुसराय, मार्च 28 -- बखरी। नगर इलाके में होने वाले चतुर्थ श्री श्याम महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम आज निशान यात्रा के साथ शुरू होगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। 29 मार्च को शाम 5 बजे से प्रभु इच्छा तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान भजन-कीर्तन, श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग एवं अखंड ज्योति जैसे कार्यक्रम किये जाएगे। वहीं, कोलकाता और कानपुर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम हनुमान राइस मिल परिसर में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...