बेगुसराय, मार्च 31 -- बखरी, निज संवाददाता। कारगिल चौक पर राज्य के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और नारेबाजी कर पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान, रूबी कुशवाहा, उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम कुशवाहा, उप मुखिया अजीत कुमार, मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, पंचायत समिति सदस्य विद्यानंद ठाकुर, केशव मिश्रा, भोला कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष पंकज वर्मा आदि थे। मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...