बेगुसराय, मार्च 25 -- बखरी,निज संवाददाता। विश्व यक्ष्मा दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस दिन वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच ने टीबी के जीवाणु की खोज की थी। उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि बेगूसराय जिले की कई पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुई हैं, जिसमें बखरी की भी एक पंचायत शामिल है। कार्यक्रम में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पूजा कुमारी ने पोषणयुक्त आहार के महत्व पर जोर दिया, जबकि डॉ. शैलेंद्र कुमार और डॉ. नवीन कुमार ने टीबी से बचाव और जागरूकता पर जानकारी दी। स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र ने बताया कि मरीजों को सरकार द्वारा प्रति माह 1000 रुपए की सहायता दी जाती है। यक्ष्मा पर्यवेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.