बेगुसराय, फरवरी 28 -- बखरी,निज संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय की परिहारा पंचायत में कैंसर अस्पताल एवं फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। इस संबंध में आयुक्त कार्यालय मुंगेर प्रमंडल द्वारा जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बेगूसराय जिला प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रतिवेदन मांगा है। इस आलोक में शनिवार को अधिकारियों की टीम ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर जरुरी जानकारी एकत्रित की है। जानकारी के अनुसार बखरी के मक्खाचक निवासी श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी के सचिव राजकिशोर राज द्वारा आवेदन देकर परिहारा पंचायत में कृषि विभाग की 25 एकड़ भूमि पर कैंसर अस्पताल एवं फूड प्रोसेसिंग यूनिट खोलने का अनुरोध किया गया। आवेदन में कहा गया है कि इस क्षेत्र मे...