बेगुसराय, जनवरी 7 -- बखरी,निज संवाददाता। अधिवक्ता संघ बखरी का दो वार्षिक चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। इस दौरान दिनभर अधिवक्ताओं के बीच गहमागहमी देखी गयी। इधर, अध्यक्ष, महासचिव एवं सहायक सचिव पद के प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए मतदाता को अपनी बातों से रिझाने का प्रयास करते देखे गए। जानकारी देते हुए निर्वाचन पदाधिकारी सह अधिवक्ता नवल किशोर राय ने बताया कि कुल 59 मतदाताओं में से 58 मतदाता ने अपने मतदान का उपयोग किया। जबकि, एक मत रद्द किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के दावेदार राज कुमार को 34 एवं राम ज्वालेश्वर प्रसाद सिंह को 25 मत मिले हैं। इस प्रकार से अध्यक्ष पद पर राजकुमार ने राम ज्वालेश्वर प्रसाद सिंह को 9 मत से हराया हैं। वहीं, महासचिव पद पर प्रमोद कुमार को 24, रामप्रवेश वर्मा को 28 तथा सुरेंद्र केसरी को 6 मत मिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.