बेगुसराय, अप्रैल 26 -- बखरी, निज संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड मॉनिटरिंग में पीएचसी बखरी ने 91.55 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी जा रही है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह ने बताया कि यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का गुणवत्ता मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार इस मूल्यांकन की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की गई। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में अस्पताल प्रबंधक एवं जिला स्तरीय टीम द्वारा क्वालिटी असेसम...