बेगुसराय, मई 26 -- बखरी, निज संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र के समग्र विकास एवं बेहतर यातायात सुविधा को लेकर भाजपा युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश महामंत्री सह पूर्व पार्षद नीरज नवीन ने राज्य सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र को मांग पत्र सौंपा है। यह भी पढ़ें- बखरी-खगड़िया-मंझौल व गढ़पुरा रोड की बढ़ाई जाए चौड़ाईसड़कों की स्थिति उन्होंने बखरी अनुमंडल की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण एवं टू-लेन सड़क निर्माण की मांग की है। मांग पत्र में नीरज नवीन ने कहा है कि अनुमंडल क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कें वर्तमान में संकीर्ण एवं जर्जर स्थिति में हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। इन मार्गों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन होता है। साथ ही ये सड़कें व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्...