बेगुसराय, जनवरी 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गांधी स्टेडियम बेगूसराय में बेगूसराय प्रीमियर लीग सीजन 9 का मुकाबला बुधवार को नौला नाइटराइडर्स व बखरी अचीवर्स के बीच हुआ। बखरी अचीवर्स ने नौला नाइटराइडर्स को 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नौला नाइटराइडर्स की टीम निर्धारित 21 ओवर के मुकाबले में 15वें ओवर में राम विनीत शरण के कहर बरपाती गेंदों के सामने मात्र 85 रन बनाकर सिमट गई। नौला के कमलेश ने 26 और अमित ने 12 रन का योगदान दिया। वहीं बखरी अचीवर्स की ओर से रामविनीत शरण ने 4 तथा चंदन गिरी और संजीव ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। जवाब में बखरी अचीवर्स ने लक्ष्य को आसानी से 12वे ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बखरी अचीवर्स के शिवम ने 38 रन और उत्कर्ष ने 21 रन का योगदान दिया वहीं नौला की ओर से गुलशन ने 2 और विजय ने 1 विकेट प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.