बगहा, जून 8 -- मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र के बखरिया से करमवा को जोड़ने वाले मुख्य पथ पर बना ब्रिटिश जमाने का गोड़ा पुल सोमवार की सुबह 10 बजे के आसपास अचानक धंस गया। गनीमत था कि पुल से उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्य बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी करमवा के मुखिया प्रतिनिधि मोहन गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पुल के दोनों बाउंड्री के ऊपरी तल अचानक धंस कर गिर गये। इससे पुल से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पुल धंसने की खबर मिलते ही पंचायत के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि पुल की हालत लंबे समय से जर्जर थी, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। पुल धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि इस पुल की मरम्मत के लिये उन्होंने डीएम से लेकर सांसद, विद्यायक और मझौलिया के प्...