मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- सरैया। हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के बखरा अष्टयाम भवन के समीप आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा यज्ञ को लेकर मंगलवार को 201 कन्याओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रियों का जत्था सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ गांव के शिवालय स्थित पोखर पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरा गया। इसके बाद जयकारों के साथ पूरे गांव का परिभ्रमण करते हुए सभी यज्ञ स्थल पहुंचे। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा यज्ञ 27 जनवरी से प्रारंभ होकर 2 फरवरी को संपन्न होगा। हरिद्वार की प्रसिद्ध कथावाचिका देवी राधा किशोरी जी प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा वाचन करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.