देवरिया, मई 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। ग्राम पंचायत में तैनाती के दौरान आठ निर्माण कार्यो में 6.36 लाख रूपये का गबन करने के मामले में जिला विकास अधिकारी ने तत्कालीन सचिव उदय मल्ल गोड़ को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले में डीएम द्वारा पहले की ग्राम प्रधान व सचिव से 3.18-3.18 लाख रूपये की रिकवरी करने को नोटिस जारी किया जा चुका है। गौरी बाजार के बखरा ग्राम पंचायत में शशि प्रभा राव ग्राम प्रधान हैं, जबकि जांच में आठ परियोजनाओं पर अधिक भुगतान करने के दौरान उदय मल्ल ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी पद पर तैनात थे। जांच में ग्राम पंचायत में आठ निर्माण कार्यो में धांधली व 6.36 लाख रूपये का अधिक भुगतान का मामला आया।जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम दिव्या मित्तल ने पिछले माह ग्राम प्रधान व तत्कालीन सचिव को नोटिस जारी कर स...