चतरा, दिसम्बर 7 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। बक्सा जलाशय में वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वनभोज कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ सोमनाथ बाँकिरा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्या श्री मति सरिता देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावे सभी पँचायत के मुखीया पँचायत समिति सदस्य 20 सूत्री अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि भाजपा जिला महामंत्री समाजसेवी नेता व बुद्घिजीवी समेत प्रखण्ड कर्मी उपस्थित थे। इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ सोमनाथ के प्रति आभार प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...