पूर्णिया, जून 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएसए मैदान में चल रहे 75 वां जिला फुटबॉल लीग में गुरुवार को बक्साघाट और मीरगंज के बीच मैच खेला गया। जिसमें बक्साघाट की टीम विजयी रही। पहले हाफ में मीरगंज के जर्सी नंबर 10 शिवलाल ने 13 वें मिनट में पहला गोल किया। जवाब में बक्साघाट टीम की तरफ से जर्सी नंबर 10 बिमल ने 25 वें मिनट में पहला गोल किया। इससे पहले हाफ में दोनों टीम बराबरी पर रही। दूसरे हॉफ में बक्साघाट की टीम ने मीरगंज पर काफी दबाब बढ़ा दिया। परिणाम रहा की टीम की तरफ से दूसरा गोल बक्साघाट के जर्सी नंबर 10 बिमल ने 49 मिनट और तीसरा गोल जर्सी नंबर 15 अनिल ने 55 वें मिनट में किया। यह भी पढ़ें- बक्सा घाट की टीम ने मीरगंज को 3-1 से हराया इस तरह बक्साघाट ने मीरगंज को 3-1 से हरा दिया। मैच के निर्णायक हर्षित आनंद, राम सेवक रमन, रजनीश कु...