बक्सर से भागलपुर तक बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 13 अहम फैसले
पटना, अगस्त 19 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार शाम हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बक्सर से भागलपुर तक 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर और बांका जिले से होकर भी गुजरेगा। इसकी लंबाई 336 किलोमीटर होगी। इसे पूरी तरह नई जमीन पर ग्रीनफील्ड तरीके से बनाया जाएगा। सम्राट कैबिनेट ने इस एक्सप्रेसवे को पीपीपी मॉडल पर बिहार राज्य सड़क विकास निगम (BSRDCL) के माध्यम से विकसित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराने को परामर्शी और परियोजना के क्रियान्वयन के लिए ट्रांजेक्शन एडवाइजर की सेवा लेने को भी स्वीकृति दी गई है।एक्सप्रेसवे के आसपास आर्थिक कॉरिडोर बनेगा बक्सर-भागलपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.