जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। सर्किट हाउस में पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं बक्सर के विधायक आनंद मिश्रा को जमशेदपुर महानगर के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से सम्मानित किया। युवाओं के प्रेरणास्रोत माने जाने वाले मिश्रा को उनकी ईमानदार छवि और प्रशासनिक अनुभव के लिए सादर सम्मानित किया गया।महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष नीरू सिंह ने कहा कि विधायक के रूप में मिश्रा जी क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और शीघ्र समाधान करवाते हैं। यह छवि समाज के लिए प्रेरणादायक है। सम्मान समारोह में नीरू सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, मस्त सिंह, राहुल सिंह आदि ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.