उन्नाव, फरवरी 13 -- सुमेरपुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के बक्सर घाट पर शुक्रवार दोपहर शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बक्सर स्थित मां चंडिका देवी मंदिर के पूर्व प्रबंधक लल्ला गुरु के 42 वर्षीय इकलौते बेटे रामबाबू पंडा का शव शुक्रवार दोपहर घाट पर लोगों से पड़ा देखा गया। स्थानीय लोगों ने शव बाहर निकाल कर पहचान बाद परिजनों को सूचना दी। परिवार के डिंपल द्विवेदी ने बताया कि मृतक रामबाबू गुरुवार शाम हुई गंगा आरती में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर वापस न आने पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बक्सर चौकी प्रभारी राजेन्द्र मिश्र ने ...