उन्नाव, अप्रैल 3 -- सुमेरपुर। बारासगवर थानाक्षेत्र के बक्सर नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार सुबह कानपुर निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बक्सर नमामि गंगे घाट किनारे सुबह स्थानीय लोगों की नजर एक युवक के शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बारासगवर पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की पहचान कानपुर नगर में काकादेव निवासी 40 वर्षीय आशुतोष भाटिया पुत्र राकेश भाटिया के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार दोपहर आशुतोष को बक्सर स्थित पुल पर देखा गया था, जहां वह काफी परेशान नजर आ रहा था। इसके बाद वह नमामि गंगे घाट के पास एक पान की दुकान पर गया और वहां से 10 रुपये की बोतल लेकर ऑनलाइन भुगतान किया। बोतल लेने के ...