छपरा, जनवरी 29 -- एकमा-महाराजगंज मुख्य मार्ग पर चनचौरा बाजार के समीप हादसा पश्चिमी चंपारण के निवासी थे मृतक बक्सर व बेतिया को भी दें एकमा। पश्चिमी चंपारण जिले से बक्सर न्यायालय में केस की गवाही देने जा रहे लोगों की बोलेरो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार को एकमा-महाराजगंज मुख्य मार्ग (मांझी-बरौली पथ) पर चनचौरा बाजार स्थित केनरा बैंक के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रसूलपुर थाना की डायल 112 पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विवेक प्रसाद ने ज...