बक्सर, फरवरी 12 -- बोले मनन श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए कोई व्यापक व्यवस्था नहीं है बक्सर एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र बनने की पूर्ण क्षमता रखता है बक्सर, कार्यालय संवाददाता। राज्यसभा में बजट सत्र के दौरान गुरुवार को सांसद मनन मिश्रा ने बक्सर जिले में स्थित ऐतिहासिक और पौराणिक तीर्थ स्थलों व बक्सर क्षेत्र के समग्र विकास की चर्चा की। कहा कि बक्सर प्राचीन काल से ही धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। रामरेखा घाट, सिद्धाश्रम, वामन अवतार, वामलेश्वर मंदिर, नाथबाबा मंदिर, ब्रह्मणेश्वर स्थान मंदिर सहित अनेक ऐसे तीर्थ स्थल हैं, जिनका उल्लेख हमारे धार्मिक ग्रंथों व ऐतिहासिक स्रोतों में मिलता है। देश के अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों जैसे अयोध्या, काशी, उज्जैन और द्वारका की भांति बक्सर भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र ...