बोकारो, मार्च 10 -- चास प्रतिनिधि। बोकारो नया मोड़ में मंगलवार को बक्सर के विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा का संपूर्ण विप्र समाज की ओर से स्वागत किया गया। समाज के अध्यक्ष विष्णु शंकर मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विधायक आनंद मिश्रा से मिलकर बाबा ब्रमेश्वर नाथ की तैल्य चित्र भेट दिया। साथ ही रांची-आरा एक्सप्रेस को वाया बिहिया,रघुनाथपुर,डुमराव से बक्सर रेलवे स्टेशन तक विस्तारिकरण की मांग को लेकर पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में समाज के कुंज बिहारी पाठक सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.