जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर। बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस से मानगो के दाईगुट्टू निवासी विनोद तिवारी के करीब तीन लाख के दो जेवर एवं अन्य सामान की चोरी हो गई। घटना कियूल स्टेशन के पास 22 मार्च को स्लीपर कोच की है। मानगो निवासी यात्री ने टाटानगर रेल थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। जीआरपी के अनुसार, यात्री के बयान पर दर्ज जीरो एफआईआर को कार्रवाई के लिए कियूल रेल थाना में भेज दिया गया। मालूम हो कि बिहार की ट्रेनों में चोरी का मामला अक्सर टाटानगर रेल थाने में दर्ज होता है। इससे पूर्व दो यात्रियों ने लैपटॉव व मोबाइल चोरी का केस दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...