बक्सर, अप्रैल 26 -- प्रथम पेज के लिए ----- दो गिरफ्तार मामूली विवाद में धारदार हथियार से हमला किया, गई जान बचाव करने आई भाभी के साथ भतीजे पर जानलेवा हमला डुमरांव/चौगाईं(बक्सर), हमारे प्रतिनिधि। जिले के मुरार थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी में छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे भाभी और भतीजा को भी धारदार हथियार से मारकर जख्मी कर दिया। घायलों को इलाज के लिए चौगाईं सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बक्सर रेफर कर दिया गया। हत्या के इस मामले में पुलिस ने हत्यारे भाई और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। भाईयों के विवाद में हुई हत्या की इस घटना के बाद इलाके के लोग हतप्रभ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुरार थाना क्षेत्र के बंजरिया गा...