बक्सर, जुलाई 1 -- युवा के लिए --- फोटो संख्या 12 कैप्शन- आर्ट एजुकेटेड अवार्ड से सम्मानित होते नृत्य शिक्षक बक्शी विकास। बक्सर। संगीत नृत्य व ललित कला शिक्षकों का सक्रिय अकादमी समूह परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट एजुकेटर ऑफ बिहार द्वारा बक्सर के नृत्य शिक्षक बक्शी विकास को आर्ट एजुकेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय के नृत्य शिक्षक बक्शी विकास को यह अवार्ड उनके अब तक के किये गए सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यों के लिए एससीइआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार एवं बिहार संग्रहालय के महानिदेशक आईएएस अंजनी कुमार सिंह की मौजूदगी में दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...