दुमका, अक्टूबर 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। बुधवार देर शाम से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर के बक्शी बांध मुहल्ले के मुख्य नाले में 55 वर्षीय महिला जा गिरी और बह गई। काफी देर के बाद महिला की शव बरामद हुई। शव की शिनाख्त गौशाला रोड की 55 वर्षीय सविता शर्मा के रूप में हुई। बता दें कि बुधवार को दुर्गा पूजा के महानवमी का पर्व था। दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ने लगने लगी थी। इसी बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने पर उक्त महिला तेज गति से पैदल ही घर लौट रही थी। मूसलाधार बारिश होने पर महिला फिसल कर पुल के नीचे जा गिरी और तेज बहाव में वह बह गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बरामद किया। महिला का शव कुछ दूरी पर झाड़ी में फंस गया था। जानकारी के अनुसार शहर के गौशाला रोड पर किराए के मकान में रहने वाली 55 वर्षीय सविता शर्मा क...