एटा, अप्रैल 29 -- डीएम अरविन्द सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध व्यापक अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस क्रम में प्रशासनिक टीमें सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही हैं। बुधवार को तहसील सदर क्षेत्र के थाना सकीट के ग्राम बक्शीपुर में देररात्रि प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय के नेतृत्व में हुई छापेमारी में बिना वैध अनुमति के खनन कार्य करते पाए जाने पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली (मिट्टी से भरी हुई) को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों में पावर ट्रैक एवं महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं, जिन्हें आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना सकीट की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है। डीएम ने निर्देश दिये है जनपद में किसी भी स्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को...